तमिलनाडु सरकार लोगों को खिलाएगी एक रुपये में इडली
हाल में दिहाड़ी मजदूरों और कम आय वर्ग के लोगों को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी।
जयललिता ने चेन्नई कॉरपोरेशन की इस पहल का शुभारंभ समारोह में दीप प्रज्वलित कर किया और इस दौरान उन्होंने 15 अन्य सुविधाओं का भी शुभारंभ किया।
कॉरपोरेशन ने इस तरह की 200 और भोजनालय खोलने का प्रस्ताव रखा जो सुबह सात बजे से रात के दस बजे तक खुले रहेंगे और यहां इडली और चावल की बनी अन्य सामग्रियां एक रुपये से लेकर पांच रुपये के बीच उपलब्ध होंगी।
सरकार की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस योजना को स्थानीय महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सहायता से लागू किया जाएगा।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni