सुरक्षा का जायजा लेने को मंत्री ने बस में किया सफर, गृह सचिव भी उतरे सड़क पर
देश के गृह सचिव आरके सिंह भी कल खुद दिल्ली की कानून-व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरे। उन्होंने पुलिस अफसरों की टीम के साथ चेकिंग की, लोगों को रोक-रोक कर उनके गाड़ी के कागजात चेक किए और देखा कि कहीं ड्राइवर ने शराब तो नहीं पी रखी है।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने 604 नंबर रूट पर डीटीसी की बस से मोती बाग से आरके पुरम, वसंत विहार, मुनिरका, वसंत कुंज से होते हुए छतरपुर मेट्रो स्टेशन तक का सफर किया।
उन्हें सड़क पर लगभग 'कोई सुरक्षा' नहीं मिली और अब वह दिल्ली में नागरिकों के लिए सुरक्षा बढ़ाने के लिए कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली को सुरक्षित बनाने के लिए नियमित रूप से इस तरह की यात्रा करेंगे।
(इनपुट भाषा से भी)
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
Sakshi, before she became Mrs Dhoni