राहुल शर्मा मामले में अभी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं : बेदी
गौरतलब है कि राहुल को मई में मुंबई में आयोजित रेव पार्टी में ड्रग्स सेवन का दोषी पाया गया है जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। बेदी से जब पूछा गया कि क्या पंजाब के इस गेंदबाज पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, अभी उस पर बंदूक तानना सही नहीं है। अभी देखना चाहिए कि वास्तव में यह क्या मामला है। आपके पास इसकी क्या गारंटी है कि आप कयास नहीं लगा रहे हो। भारतीय टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर गए राहुल और आईपीएल में उनकी टीम के साथी वायने पार्नेल को 20 मई को जुहू के एक होटल में आयोजित रेव पार्टी में पकड़ा गया था।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena