बेंगलुरु : सच उगलवाने के लिए युवती ने ली मंगेतर की जान
पुलिस उलझी हुई थी। हत्यारे का पता नहीं था, क्योंकि इस हत्याकांड को अजीबो-गरीब ढंग से अंजाम दिया गया था। पुलिस को जो शव मिला, उसका सिर कुचला हुआ था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि मौत से पहले उसे एक खास तरह की दवा बड़ी मात्रा में पिलाई गई थी। इस दवा का इस्तेमाल संगीन जुर्म के आरोपियों से फोरेंसिक लैब में सच उगलवाने के लिए होता है।
मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड के जरिये पुलिस उसकी मंगेतर तक पहुंची। साइकोलॉजी की स्टूडेंट होने के नाते इस लड़की को उस दवा की जानकारी थी। लड़की को अपने मंगेतर पर दूसरी लड़की से रिश्ते रखने का शक था।
लड़की के मुताबिक उसने सच उगलवाने के लिए शराब में इस दवा को मिलाकर अपने मंगेतर को पिलाया, लेकिन ओवरडोज होने की वजह से उसकी मौत हो गई। फिर खुद को बचाने के लिए उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड की मदद ली और शव के सिर कुचलकर पूरे मामले को रोड एक्सीडेंट दर्शाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस के मुताबिक इस लड़की का मकसद सच उगलवाना नहीं, बल्कि मंगेतर से छुटकारा पाना था।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona