डीयू की दो छात्राओं से हुआ गैंगरेप, एक गिरफ्तार
एक आला पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि घटना के बाद से तीसरा आरोपी फरार है। पुलिस ने बताया, ‘पीड़ित फर्स्ट ईयर की छात्राएं हैं और विकी एवं सुनील के तौर पर जिन दो आरोपियों की पहचान की गई है वे आपस में दोस्त थे। आरोपियों ने छात्राओं को एक पार्टी का बहाना बनाकर अपने घर बुलाया था।’ जब छात्राएं उनके घर गईं तो यह जानकर हैरत में रह गईं कि उन लोगों के अलावा घर में और कोई भी नहीं था। आरोपियों ने उनसे कहा कि दूसरे मेहमान जल्द ही आने वाले हैं। इस बीच उन्होंने पीड़ितों को नशीला पेय पिलाया।
अधिकारी ने बताया कि दोनों छात्राएं नशीला पेय पीने के बाद जब बेहोश हो गईं तो आरोपी ने उनके साथ बलात्कार किया। एक आरोपी ने इस बात पर नजर रखी कि कोई बाहरी आकर उन्हें देख न ले। आरोपियों ने छात्राओं को घटना की जानकारी किसी को न देने की धमकी दी लेकिन पीड़ितों ने अपने माता-पिता को पूरे वाकये की जानकारी दी।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play