लापरवाही : सरकारी अस्पताल में दो नवजात शिशुओं की मौत
दोनों ही बच्चों को वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन, अचानक बिजली चली गई। दो घंटे तक वहां जनरेटर भी नहीं चलाया जा सका और इस बीच दोनों नवजात बच्चों की मौत हो गई।
घाटी के सरकारी अस्पताल का यह कोई नया मामला नहीं है। अभी कुछ दिन पहले ही डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से एक बच्ची की मौत हो गई थी और गुरुवार को ही एक सीनियर डॉक्टरो को भी लापरवाही के मामले में गिरफ़्तार किया गया था।
हर बार की तरह ही इस बार भी स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक जांच बिठा दी है लेकिन, इन सरकारी अस्पतालों के हालात सुधारने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play