आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

कर्नाटक : दो और भाजपा मंत्रियों का इस्तीफा, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

 
email
email
बेंगलुरु: कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को गुरुवार को उस समय फिर झटका लगा जब उसके दो और मंत्रियों ने इन संकेतों के बीच जगदीश शेट्टार मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया कि वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

वनमंत्री सीपी योगीश्वर और लघु उद्योग मंत्री राजूगौड़ा उर्फ नरसिम्हा नायक ने आज मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को इस्तीफा सौंप दिया।

इससे पहले वे राज्यपाल हंसराज भारद्वाज से मिले थे लेकिन उन्होंने उसे ‘शिष्टाचार भेंट’ बताया था।

दोनों ने कहा कि वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे देंगे और विधानसभाध्यक्ष केजी बोपैया को भी विधानसभा से अपना त्यागपत्र सौंप देंगे।

सूत्रों ने बताया कि योगीश्वर और राजूगौड़ा से कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं ने वादा किया है कि उन्हें कांग्रेस में शामिल कर लिया जाएगा।

7 मार्च को होने वाले शहरी निकाय चुनाव (बेंगलुरु को छोड़कर) और मई में संभावित विधानसभा चुनाव से पहले लोग भाजपा छोड़कर जा रहे हैं।

पूर्व भाजपा मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के निष्ठावान लोकनिर्माण मंत्री सीएम उदासी और ऊर्जामंत्री शोभा करांदलजे ने पिछले महीने भाजपा के 11 विधायकों के साथ इस्तीफा दे दिया था। उन सभी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

सूत्रों ने दावा किया कि कुछ मंत्रियों समेत कई भाजपा विधायकों ने कांग्रेस का दरवाजा खटखटाया है। कांग्रेस उनके प्रस्ताव पर गौर कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement