राज ठाकरे के प्रति उद्धव का रुख बदला, क्या साथ आएंगे दोनों भाई?
उद्धव के मुताबिक शिवसेना के साथ जो भी दिल से आएगा, उसका स्वागत किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि ताली एक हाथ से नहीं बजती है, मुझे और राज को एक साथ आना चाहिए, ये दोनों को साथ बिठाकर पूछा जाना चाहिए।
वहीं मराठी मानुष की बात करते हुए उद्धव ने कहा कि शिवसेना मराठी वोटरों में सेंधमारी को हमेशा के लिए खत्म करना चाहती है यानी साफ है कि उद्धव ने राज ठाकरे को लेकर अपना रुख लचीला कर लिया है, क्योंकि इससे पहले तक वह राज के खिलाफ बेहद सख्त भाषा का इस्तेमाल करते थे। अब देखना होगा कि राज ठाकरे, उद्धव की इन बातों पर क्या जवाब देते हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni