दिल्ली के अलग-अलग तीन इलाकों में मिले संदिग्ध बैग, नहीं मिला बम
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि एक युवक दोपहर में बैग को सैन्य अस्पताल के पास फेंककर मोटरसाइकिल से फरार हो गया। इसके बाद दूसरा बैग तीन बजे छावनी इलाके के गोपीनाथ बाजार में मिला हालांकि इसमें कुछ कागजात थे। तीसरा बैग ग्रेटर कैलाश-1 में शाम 5.30 बजे एक मोटरसाइकिल पर मिला।
एक अन्य अधिकारी ने कहा, "बैग मिलने के बाद इलाके को घेर लिया और जांच के बाद इसमें कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला।"
अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद मोटरसाइकिल और बैग का मालिक भी वहां आ पहुंचा। उससे पूछताछ की जा रही है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni