द्रविड़ ने कहा, विश्वविद्यालय क्रिकेट को दोबारा जिंदा करने की जरूरत
द्रविड़ ने कहा, ‘यह अहम है कि विश्वविद्यालय क्रिकेट लोकप्रिय हो और लड़के इसमें खेलें। हमने पिछले 20 साल में देखा है कि विश्वविद्यालय क्रिकेट थोड़ा मर सा गया है। इसलिए इसमें सुधार की जरूरत है, अगर टी-20 प्रारूप की जरूरत है तो इसमें कोई समस्या नहीं।’ उन्होंने एक विश्वविद्यालय क्रिकेट चैम्पियनशिप के दौरान कहा, ‘यह अच्छा है कि लड़कों को खेलने का मौका मिल रहा है और क्रिकेट दोबारा जीवित हो रहा है। इसके बाद तीन-चार दिवसीय क्रिकेट भी शुरू किया जा सकता है। लेकिन सबसे पहले आपको विश्वविद्यालय क्रिकेट को दोबारा जीवित करने की जरूरत है।’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni