आप यहां हैं : होम » क्रिकेट »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी भारतीय टीम

 
email
email
जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी भारतीय टीम
हंबनटोटा: नए सत्र की शुरुआत जीत के साथ करने के बाद टीम इंडिया मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी।

भारत ने विराट कोहली की 106 और सीनियर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की 96 रन की पारी की बदौलत पहले वनडे में श्रीलंका पर 21 रन की जीत दर्ज की थी।

महिंदा राजपक्षे स्टेडियम में पहले वनडे की पिच पूरी तरह से सीमित ओवरों के मैचों की पसंदीदा पिच थी जहां बल्लेबाजों पास जमने के बाद अच्छी पारी खेलने का मौका था। यह विकेट टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के अनुकूल थी और भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी ऐसा ही किया।

शुरुआत में तेज हवाओं के कारण गेंदबाजों को गेंद को स्विंग कराने में मदद मिली लेकिन कुल मिलाकर हालात बल्लेबाजों के अनुकूल थे।

भारत के लिए एक और अच्छी खबर हो सकती है। हाल के समय में श्रीलंका की ओर से लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज नुवान कुलशेखरा ग्रोइन की चोट के कारण शृंखला से बाहर हो गए हैं। पहले वनडे में कैच लपकने का प्रयास करने के दौरान उन्हें यह चोट लगी थी।

मैच में एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी जो शानदार फार्म में हैं और अपने पिछले पांच मैचों में चार शतक जड़ चुके हैं। सत्र के पहले ही मैच में शतक बनाने से कोहली का आत्मविश्वास भी बढ़ा होगा। सहवाग के साथ भी ऐसा ही है। चोट के कारण एशिया कप से बाहर रहने वाले सहवाग ने टीम इंडिया के आगामी व्यस्त सत्र की शानदार शुरुआत की है।

पहले मैच में सस्ते में पवेलियन लौटने वाले गौतम गंभीर पिछले मैच की निराशा को भुलाने के इरादे के साथ उतरेंगे। सुरेश रैना और कप्तान धोनी सीमित ओवरों के मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं और अंतिम ओवरों में इनका बहुमूल्य योगदान निश्चित तौर पर काफी अंतर पैदा करता है।

रोहित शर्मा की उतार-चढ़ाव भरी फार्म हालांकि भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय हो सकती है। यह बल्लेबाज अपने 81 वनडे मैचों के कैरियर में अपनी प्रतिभा के मुताबिक नहीं खेल पाया है और अब उसने सिर्फ दो शतक जड़े हैं। रोहित 32 से कुछ अधिक की अपनी औसत से भी निराश होंगे और उन्हें आगामी मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान देना होगा।

हालांकि इस बात की संभावना नहीं लगती कि भारत अगले कुछ मैचों में अपनी अंतिम एकादश को कोई बदलाव करेगा, बशर्ते कोई खिलाड़ी चोटिल नहीं हो।

पिछले मैच में धीमी ओवर गति के लिए सजा पाने वाले कप्तान धोनी हालांकि अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे।

ऑलराउंडर इरफान पठान की मौजूदगी ने टीम को जरूरी संतुलन प्रदान किया है। उनकी गेंद की गति में काफी कमी आई है लेकिन नई गेंद से मूवमेंट हासिल करने की क्षमता उन्हें मजबूत विकल्प बनाती है विशेषकर श्रीलंका के शीर्ष क्रम में दिलकरत्ने दिलशान जैसे आक्रामक बल्लेबाज की मौजूदगी को देखते हुए। भारत को इसके अलावा बेहतरीन फार्म में चल रहे कुमार संगकारा का भी तोड़ निकालना होगा जिन्होंने पिछले मैच में 133 रन की पारी खेली थी।

दिलशान और श्रीलंका के कप्तान महेला जयवर्धने अधिक समय तक खराब फार्म से नहीं गुजरते और अपने दिन किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने में सक्षम हैं।

भारत के सीनियर तेज गेंदबाज जहीर खान और युवा उमेश यादव ने पहले मैच में अधिक रन खर्च किए थे और इन्हें किफायती गेंदबाजी करने पर ध्यान देना होगा।

भारत की ओर से पिछले मैच में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज थे और उन्होंने बीच के ओवरों में श्रीलंका के बल्लेबाजों पर लगाम कसकर रखी थी।

वापसी कर रहे प्रज्ञान ओझा के खिलाफ संगकारा ने खुलकर रन बटोरे थे लेकिन जयवर्धने के विकेट से निश्चित तौर पर उनका मनोबल बढ़ा होगा।

टीमें इस प्रकार हैं- श्रीलंका : महेला जयवर्धने (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, तिलकरत्ने दिलशान, कुमार संगकारा, उपुल थरंगा, दिनेश चांदीमल, तिषारा परेरा, लाहिरू थिरिमाने, लसिथ मलिंगा, चमारा कपुगेदारा, रंगना हेराथ, सचित्र सेनानायके, जीवन मेंडिस और इसुरू उदाना।

भारत : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, इरफान पठान, रविचंद्रन अश्विन, जहीर खान, उमेश यादव, प्रज्ञान ओझा, अजिंक्य रहाणे, मनोज तिवारी, राहुल शर्मा और अशोक डिंडा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement