असांजे के प्रत्यर्पण का इच्छुक नहीं है अमेरिका : ऑस्ट्रेलिया
बहरहाल, कार ने कहा कि उनके विभाग ने उन दस्तावेजों को जारी करने पर रोक लगा दी है जिससे यह पता लगता है कि सरकार को असांजे के खिलाफ जासूसी के आरोपों में अमेरिका की जांच की जानकारी है।
कल उन्होंने कहा कि यदि ओबामा प्रशासन असांजे की गिरफ्तारी के लिए गंभीर होता तो उसने ब्रिटेन से पिछले दो वर्षों में उनके प्रत्यर्पण की मांग जरूर की होती लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
कार ने ‘ऐज’ अखबार से कहा कि अमेरिकी सेना और कूटनीति के कई गोपनीय दस्तावेजों को लीक करने वाले असांजे को पकड़ने में ओबामा प्रशासन कोई रूचि नहीं दिखा रहा है। असांजे ब्रिटेन में राजनैतिक शरण मांगने के बाद लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास में हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
