आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

सेरेना ने अजारेंका को हराकर चौथा अमेरिकी ओपन खिताब जीता

 
email
email
सेरेना ने अजारेंका को हराकर चौथा अमेरिकी ओपन खिताब जीता
न्यूयॉर्क: अमेरिका की चौथी वरीय सेरेना विलियम्स ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका पर फाइनल में 6-2 , 2-6 , 7-5 की जीत से अपने कैरियर का 15वां ग्रैंडस्लैम और चौथा अमेरिकी ओपन खिताब हासिल किया। वर्ष 1995 के बाद से अमेरिकी ओपन में तीन सेट तक चले पहले फाइनल में सेरेना अपनी बहन वीनस और स्टेफी ग्राफ के बाद एक ही साल में विम्बलडन, ओलिंपिक और अमेरिकी ओपन ट्रॉफी जीतने वाली खिलाड़ी बन गईं। सेरेना बीती रात तीसरे सेट में दो बार एक ब्रेक से पिछड़ रही थीं, लेकिन उन्होंने 2 घंटे और 18 मिनट तक चले मुकाबले में अजारेंका को पराजित कर दिया।

सेरेना ने जीत के बाद कहा, ईमानदारी से कहूं तो मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैं जीत गई। मैं तो उप-विजेता की स्पीच की तैयारी कर रही थी। मैं इतनी हैरान हूं। खिताब जीतना शानदार है। 26 सितंबर को 31 वर्ष की होने वाली सेरेना ओपन युग में अमेरिकी ओपन महिला चैम्पियन बनने वाली दूसरी उम्रदराज खिलाड़ी बन गई। ऑस्ट्रेलिया की मारग्रेट कोर्ट ने जब 1973 का खिताब अपने नाम किया था, वह 31 साल एक महीने की थीं। मार्टिना नवरातिलोवा ने 1987 में अमेरिकी ओपन खिताब 30वें जन्मदिन के बाद जीता था।

सेरेना ने इससे पहले 1999, 2002 और 2008 में अमेरिकी ओपन खिताब अपनी झोली में डाला था। वह 2002 फ्रेंच ओपन और ऑस्ट्रेलियाई ओपन में 2003, 2005, 2007, 2009 और 2010 में ट्रॉफी जीत चुकी हैं। इसके अलावा विम्बलडन में उन्होंने पांच बार 2002, 2003, 2009, 2010 और 2012 में खिताब जीते हैं। ओलिंपिक की कांस्य पदकधारी अजारेंका का सेरेना के खिलाफ रिकॉर्ड 1-9 का हो गया, जिसमें इस साल का ओलिंपिक और विम्बलडन सेमीफाइनल शामिल है। उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब हासिल किया था।

अजारेंका ने कहा, सेरेना जीत की हकदार थीं। उसने दिखा दिया कि वह सही मायने में चैम्पियन है। मैंने आज पूरी कोशिश की, लेकिन मुझे इस कोर्ट से उप-विजेता के तौर पर जाते हुए कोई पछतावा नहीं हो रहा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement