अमेरिकी अभिभावकों को योग से बच्चों के हिन्दू बनने का डर, किया विरोध
अभिभावकों के समूह के विरोध के बावजूद योग की शिक्षा को जनवरी में जिलावार शुरू किया जाएगा और इसमें सभी 5000 छात्र शामिल होंगे।
हफ्ते ने दो दिन 30-30 मिनट तक योग की शिक्षा देने वाले बेयर्ड ने कहा, "यह शारीरिक है। इससे मजबूती आती है। इससे लचीलापन आता है और तनाव घटाने में मदद मिलती है।"
अभिभावकों ने योग की शिक्षा को धार्मिक उपदेश से जोड़ा। अभिभावकों का मानना है कि इससे उनके बच्चे हिंदू धर्म की तरफ मुड़ सकते हैं।
ऐसी ही एक अभिभावक मेरी एडी ने न्यूयार्क टाइम्स से कहा, "यह केवल शारीरिक शिक्षा भर नहीं है। वे बच्चों को कैसा चिंतन किया जाए और कैसे निर्णय लिए जाएं इसकी शिक्षा दे रहे हैं।" मेडी का मानना है कि यह अष्टांग योग का भाग है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni