अमेरिका ने भारत संबंधित तालिबान के दावे को खारिज किया
पेंटागन के प्रेस सचिव जॉर्ज लिटिल ने कहा, भारत से किसी भी विशेष सूची पर हमें नकारात्मक जवाब नहीं मिला। मेरी जानकारी में ऐसी कोई सूची पेश ही नहीं की गई थी। तालिबान ने अपने दावे में यह कहते हुए भारत की प्रशंसा की थी कि उसने पेनेटा द्वारा अफगानिस्तान में उसकी और बड़ी भागीदारी से संबंधित मांग नहीं मानी। लिटिल इसी संबंध में संवाददाताओं को जवाब दे रहे थे।
लिटिल ने कहा, मैं तालिबान के बयान पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहूंगा लेकिन मैं यह साफ कर दूं कि भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी, गहरे सैन्य सहयोग के भविष्य को लेकर हमारी बहुत सकारात्मक बातचीत रही। भारत अफगान सुरक्षा बलों को प्रशिक्षण दे रहा है, इस योगदान के लिए हम उसके बहुत आभारी हैं। तालिबान ने कहा था कि पेनेटा ने भारत से 2014 में अफगानिस्तान से ज्यादातर विदेशी सुरक्षा बलों के निकलने के बाद और सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कहा, लेकिन वह इन प्रयासों में असफल रहें।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona