आप यहां हैं : होम » दुनिया से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

स्कूल में गोलीबारी की घटना से हमारे दिल टूट गए हैं : ओबामा

 
email
email
स्कूल में गोलीबारी की घटना से हमारे दिल टूट गए हैं : ओबामा
वाशिंगटन: अमेरिका में एक स्कूल में हुई गोलीबारी से अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा काफी दुखी हैं। व्हाइट हाउस प्रेस के सामने उनका गला कई बार रुंधा। उन्होंने कहा, आज हमारे दिल टूट गए हैं।

व्हाइट हाउस प्रेस के समक्ष ओबामा ने कहा, इस हादसे में मारे गए छोटे बच्चों के माता-पिता, दादा-दादी, बहनों-भाइयों और वयस्कों के परिवारों के लिए आज हमारे दिल में दर्द है। उन्होंने कहा, जिनके बच्चे भाग्यवश इस हादसे से बच गए हैं, वे बहुत भाग्यशाली हैं कि आज उनके बच्चे उनके साथ घर पर ही हैं।

ओबामा को इस दर्दनाक हादसे की खबर ओवल ऑफिस में उनके होमलैंड सुरक्षा सलाहाकार जॉन ब्रेनान ने सुबह करीब साढ़े 10 बजे दी थी। उन्होंने एफबीआई के निदेशक और कनेक्टीकट के गवर्नर से बात भी की थी। गोलीबारी की यह घटना कनेक्टीकट में ही हुई है।

प्रेस को संबोधित करते हुए ओबामा ने कई बार बीच में रुककर अपने आंसू पोंछे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, एक देश के तौर पर हमें कई बार ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ा है। फिर चाहे वह न्यूटाउन में कोई प्रारंभिक शिक्षा का स्कूल हो या ओरेगॉन का शॉपिंग मॉल, विस्कोंसिन का गुरुद्वारा हो या ऑरोरा का कोई सिनेमा थियेटर या फिर शिकागो की कोई सड़क...। ये बच्चे हमारे अपने बच्चे हैं। ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए हम राजनीति से परे एक साथ मिलकर कड़े कदम उठाने वाले हैं।

दो बेटियों के पिता ओबामा ने कहा, आज शाम मिशेल और मैं वही करेंगे, जो आज अमेरिका के सभी माता-पिता करेंगे। हम सब आज अपने-अपने बच्चों को गले लगाएंगे और उन्हें बताएंगे कि हम उन्हें बहुत प्यार करते हैं। हम एक दूसरे को यह याद दिलाएंगे कि हम एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने माना कि अपने बच्चे या किसी अन्य प्रियजन को खोने की भरपाई नहीं की जा सकती। साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ितों के परिवारों की मदद के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement