ईरानी मिसाइलों की जद में हैं अमेरिकी युद्धपोत
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक बुधवार को तेहरान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मोहम्मद मरांदी ने प्रेस टीवी को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिका जानता है कि फारस की खाड़ी में मौजूद उसके पोत ईरानी मिसाइलों की जद में हैं और ये मिसाइलें पलभर में इन्हें तबाह कर सकती हैं।
उनका यह बयान यूरोपीय संघ द्वारा ईरान पर लगाए गए ताजा प्रतिबंधों के बाद आया है। हाल ही में ईरान ने 'ग्रेट प्रोफेट 7' के नाम से एक युद्धाभ्यास किया था जिसके जवाब मे ये नए प्रतिबंध लगाए गए हैं।
मरांदी का कहना है कि इस अभ्यास से पश्चिमी देशों को यह संदेश दिया गया कि वे ईरान को हल्का आंकने की भूल न करें।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Roads to Kedarnath valley washed away