बोल्ट ने 200 मीटर में खिताब बरकरार रख इतिहास रचा
शनिवार को 100 मीटर स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक हासिल करने वाले बोल्ट ने 19.32 सेकंड में यह रेस पूरी करते हुए सोने का तमगा जीता। ओलिंपिक स्टेडियम में 80 हजार दर्शकों के बीच आयोजित इस स्पर्धा में 19.44 सेकंड का समय निकालकर जमैकाई धावक योहान ब्लैक ने रजत पदक, जबकि 19.84 सेकंड के समय के साथ वारेन वेयर ने कांस्य पदक जीता।
इस स्पर्धा की खास बात यह रही कि विजेता मंच (पोडियम) तक पहुंचने वाले तीनों धावक जमैकाई रहे। वर्ष 1976 के बाद से ओलिंपिक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी खिलाड़ी ने लगातार दो ओलिंपिक खेलों में दो स्पर्धाओं का खिताब बरकरार रखा है। फिनलैंड के एथलीट लासे वीरेन ने वर्ष 1972 और 1976 ओलिंपिक खेलों की पांच हजार मीटर और दस हजार मीटर स्पर्धाओं में खिताब जीता था।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona