आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

गुवाहाटी में सरेराह लड़की से बदसलूकी, वीडियो आने के बाद जागी पुलिस

 
email
email
गुवाहाटी में सरेराह लड़की से बदसलूकी, वीडियो आने के बाद  जागी पुलिस

PLAYClick to Expand & Play

गुवाहाटी / नई दिल्ली: गुवाहाटी की एक ऐसी घटना की तस्वीरें सामने आई हैं, जो हमारी संवेदनशीलता की किसी भी मजबूत से मजबूत परत को उधेड़कर रख देने में सक्षम है।

गुवाहाटी के जीएस रोड की यह तस्वीर आप देख रहे हैं, जो सोमवार की घटना है और अब आपके सामने आ रही है। यहां लगभग 30 लड़के मिलकर एक बेबस लड़की के साथ बदतमीज़ी कर रहे हैं, उसके कपड़े फाड़ रहे हैं और भीड़ तमाशबीन बनी खड़ी है।

इससे भी शर्मनाक यह है कि आधे घंटे तक चले इस घिनौने कांड के वीडियो के आम हो जाने के बाद ही पुलिस हरकत में आई। इस वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे बेखौफ ये गुंडे एक लड़की के साथ सरेआम छेड़छाड़ कर रहे हैं।

हम लड़की की पहचान और नाम नहीं बता रहे हैं। स्क्रीन पर भी लड़की का चेहरा नहीं दिखेगा। लेकिन देखिये अपने समाज के उन बेटों को, जिनका स्वागत आप थाली पीटकर और लड्डू बांटकर करते हैं। देखिये ये कैसी हरकतें कर रहे हैं।

पत्रकार दिप्या बोरदोलोई ने यह वीडियो न बनाया होता, तो आप इनकी हरकतों का यह दस्तावेज़ नहीं देख पाते। मर्दानगी का इतना गुरूर इन्हें कौन देता है, कैसे मिलता है, कि ये एक लड़की के साथ सरेआम ऐसी हरकतें कर पाते हैं।

हालांकि अब गुवाहाटी पुलिस ने चार लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। असम के पुलिस महानिदेशक जयंत नारायण चौधरी ने बताया कि मीडिया के शीघ्र कवरेज के कारण ही हमें इस मामले का वीडियो मिल पाया और हमने उनमें से 12 लोगों की पहचान कर ली। हम दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे।

जयंत ने मामले के बारे में विस्तार से बताया कि संभावित तौर पर एक-दूसरे को जानने वाली चार लड़कियां और दो लड़के सोमवार की रात बार में गए और वहां हुए विवाद के बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाल दिया। उन्होंने बताया कि मौके का फायदा उठाकर स्थानीय लोगों ने उनमें से एक लड़की को खींच लिया और उसके साथ छेड़खानी एवं उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और लड़की को बचा लिया।
 
गुवाहाटी में लड़कियों की सुरक्षा के बारे में पूछे जाने पर पुलिस महानिदेशक जयंत ने कहा, इस घटना से यह साबित नहीं होता कि शहर में दरिंदे घात लगाए बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला एक अपवाद है, जहां स्थानीय लोग मौके का फायदा उठा कर अपराध में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और यह भी कहा कि दोबारा ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन से सभी बार, क्लबों, डिस्को और होटलों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है।

इस घटना को लेकर पूरे देश में रोष व्याप्त हो गया है और राजनैतिक हलकों में भी इसकी तीखी आलोचना हो रही है।

वीडियो में नजर आ रहे ये हैवान कहीं दिखाई दें, तो आप हमें या पुलिस को सूचित करें। आप इनकी सूचना हमें HIN लिखकर 56388 पर एसएमएस करें।

देखें खास कार्यक्रम : शर्मसार हुई इंसानियत, कौन है जिम्मेदार? * बड़ी खबर : और शर्मसार होती रही इंसानियत...प्राइम टाइम में देखें : जब शर्म भी हुई शर्मसार...! * न्यूज पॉइन्ट में देखें : सरेआम हैवानियत का नंगा नाच...!

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement