आप यहां हैं : होम » दुनिया से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

सीरिया में हिंसा तेज, असद पर सत्ता छोड़ने का दबाव

 
email
email
दमिश्क: सीरिया की राजधानी दमिश्क और दूसरे प्रमुख शहर अलेप्पो में सैनिकों और विद्रोहियों के बीच इन दिनों भीषण संघर्ष चल रहा है। इस बीच अरब देशों से सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद ने कहा है कि अगर वे सत्ता छोड़ते हैं तो उन्हें बाहर जाने का ‘सुरक्षित रास्ता’ दिया जाएगा।
 
सीरियाई विपक्ष का कहना है कि भीषण संघर्ष को देखते हुए अब कहा जा सकता है कि वे जीत की दहलीज पर खड़े हैं। विद्रोहियों के फ्रीम सीरियन आर्मी (एफएसए) ने कहा कि असद शासन का अब अंत हो रहा है।
 
दमिश्क के कई हिस्सो में भीषण लड़ाई चल रही है। स्थानीय समन्वय समिति ने बताया कि बीती रात कई जगहों पर गोलीबारी की आवाज सुनाई दी। अलेप्पो शहर में भी भीषण लड़ाई चल रही है।
 
ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ का कहना है कि सीरिया में कल 123 लोग मारे गए। इनमे 67 आम नागरिक, 22 विद्रोही और 34 सैनिक शामिल थे।
 
इस संस्था ने कहा कि बीते साल आरंभ हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद से यहां की हिंसा में 19,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
 
यूरोपीय संघ ने सीरिया के बशर अल असद शासन के खिलाफ प्रतिबंधों को कड़ा करने के साथ ही दमिश्क के लिए हथियारों की आपूर्ति को भी रोकने की प्रबल व्यवस्था करने पर सहमति जताई है। यूरोपीय देशों के विदेश मंत्रियों ने असद के करीबी 26 सीरियाई नागरिकों और तीन कंपनियों की संपत्तियां जब्त करने पर सहमति जताने के साथ ही बातचीत शुरू कर दी है। इन लोगों को यूरोपीय संघ की प्रतिबंधित लोगों एवं इकाईयों की सूची में शामिल किया जाएगा। फिलहाल इस सूची में 129 लोग और 49 इकाईयां शामिल हैं।
 
उधर, अरब देशों ने असद से सत्ता छोड़ने को कहा है। दोहा में अरब लीग के सम्मेलन के दौरान अरब देशों के विदेश मंत्रियों ने एक साझा बयान जारी करके असद को सत्ता छोड़ने के लिए कहा। साथ ही यह भी कहा गया कि असद और उनके परिवार को ‘सुरक्षित निकास’ दे दिया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement