'विश्वरूपम' विवाद : कमल हासन आज नहीं जाएंगे SC, फिलहाल करेंगे इंतजार
इससे पूर्व बुधवार को कमल अपनी मेगा बजट फिल्म 'विश्वरूपम' में से कुरान शरीफ से जुड़े कुछ विवादास्पद शब्दों को हटाने पर सहमत हो गए थे, लेकिन मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी बेंच ने फिल्म पर तमिलनाडु सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को बरकरार रखने का फैसला सुनाया था।
'विश्वरूपम' को रिलीज करवाने के लिए कमल हासन भरपूर कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि मेरे मुस्लिम भाइयों ने मुझसे बात की, और हमने मामला शांतिपूर्वक निपटा लिया है। अब मेरे और मुस्लिम भाइयों के बीच कोई मतभेद नहीं रह गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह सुनिश्चित करे कि किसी का भी नुकसान न हो।
लेकिन इसके बावजूद 'विश्वरूपम' तमिलनाडु में रिलीज़ नहीं की जाएगी, क्योंकि मद्रास हाईकोर्ट की सिंगल-जज बेंच द्वारा मंगलवार को दिए गए प्रतिबंध हटा देने के फैसले को राज्य सरकार की अपील पर बड़ी बेंच ने पलट दिया था।
गौरतलब है कि फिल्म पर विवाद से आहत कमल हासन ने दिन में कहा था कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह देश तक छोड़ सकते हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni