आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

संन्यास की अभी कोई योजना नहीं : विश्वनाथन आनंद

 
email
email
संन्यास की अभी कोई योजना नहीं : विश्वनाथन आनंद
चेन्नई: भारत के विश्वनाथन आनंद फीडे रैंकिंग में काबिज दुनिया के शीर्ष 10 खिलाड़ियों में दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं, लेकिन मौजूदा विश्व शतरंज चैम्पियन ने संन्यास लेने की किसी योजना से इनकार किया।

आनंद 42 वर्ष के हैं और इस साल मई में मॉस्को में बोरिस गेलफैंड के खिलाफ हाल में विश्व चैम्पियनशिप समेत पांच बार यह खिताब अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने कहा, निश्चित रूप से अभी संन्यास के बारे में कोई विचार नहीं आया है। आनंद ने साक्षात्कार में संकेत दिया कि वह 2014 में भी अपना खिताब बरकरार रखना चाहते हैं, उन्होंने कहा, बल्कि मैं संन्यास के उलट सोच रहा हूं। हालांकि आनंद मौजूदा विश्व चैम्पियन हैं, लेकिन नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन फीडे मौजूदा विश्व रेटिंग में शीर्ष पर हैं और वह उम्र में आनंद की उम्र से आधे 21 वर्ष के हैं। केवल यूक्रेन के वासिले इवानचुक ही आनंद से थोड़े बड़े हैं, जो विश्व रैंकिंग में इस समय नौवें स्थान पर हैं।

संन्यास की बात खारिज करते हुए आनंद ने पूछा, मैं कैसे अलविदा कह सकता हूं? आनंद पिछले दो दशक से शतरंज खेल रहे हैं और इस दौरान उन्होंने कई कड़े प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया है, लेकिन भारत का महान शतरंज खिलाड़ी इस्राइल के बोरिस गेलफैंड को सभी वर्गों में सबसे मुश्किल प्रतिद्वंद्वी मानता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement