आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

विश्वनाथन आनंद ने रोमांचक जीत से ग्रेंके क्लासिक शतरंज खिताब जीता

 
email
email
जर्मनी: विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने अंतिम दौर में जर्मनी के अरकादीज नाईदित्स पर शानदार जीत से ग्रेंके शतरंज क्लासिक ट्रॉफी अपने नाम कर साल का पहला खिताब हासिल किया।

आनंद को जीत के लिए इटली के फैबियानो कारूआना के परिणाम का भी इंतजार करना पड़ा, जिन्होंने जर्मनी के डेनियल फ्राइडमैन से बाजी ड्रॉ करायी और इस तरह भारतीय शीर्ष खिलाड़ी को जीत मिली।

आनंद ने टूर्नामेंट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, बिलबाओ 2011 के बाद मेरी सबसे बड़ी समस्या अहम स्थान पर पहुंचना थी। इस साल नई समस्या इन अहम मौकों को भुनाने की थी। मैं लोगों को आधा अंक भेंट स्वरूप दे रहा था। आनंद के लिए यह जीत काफी लंबे समय बाद आई है और इस साल के अंत में उन्हें विश्व चैम्पियनशिप मैच खेलना है, जिससे पहले यह जीत अच्छी रही।

इस भारतीय ने 6.5 अंक से खिताब जीता जबकि कारूआना उनसे आधा अंक पीछे रहे।

इंग्लैंड के माइकल एडम्स और जर्मनी के जार्ज मेयर के बीच भी बाजी ड्रॉ रही, जो पांच-पांच अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement