अगर चला रूनी का जादू, यूक्रेन होगा बाहर...
मैसी और रोनाल्डो के बाद फुटबॉल जगत में रूनी का नाम बेहद अदब से लिया जाता है... कहा जाता है कि जो दिन चीते-सी तेज़ी रखने वाले रूनी का हो, उस दिन वह अपने किसी भी विरोधी की बखिया उधेड़कर रख सकते हैं, और यह बात उन्होंने कई बार साबित भी की है... साथी खिलाड़ी और दोस्त रूनी को वाज़ा के नाम से बुलाते हैं, और उनकी खासियतें हैं - उनका आक्रामक स्टाइल, अचूक निशाना, और गज़ब की फुर्ती...
एक ओर रूनी बेहद कामयाब हैं, लेकिन खुद ही अपने दुश्मन भी कहे जाते हैं... दरअसल, उनका अपने गुस्से पर काबू नहीं रहता, और तमाम रिकॉर्ड्स और अवार्ड्स के साथ−साथ वह इंग्लैण्ड की तरफ से सबसे ज्यादा रेडकार्ड पाने वाले खिलाड़ी भी हैं... लेकिन इस सबके बावजूद फैन्स उन्हें बहुत प्यार करते हैं, और इंग्लैण्ड में डेविड बेकहम की लोकप्रियता के आसपास अगर कोई खिलाड़ी पहुंच पाया है, तो वह वेन रूनी ही हैं... रूनी की 'बाईसिकल किक' का कोई जवाब नहीं है, और इस किक के वार से कोई भी गोलकीपर बच नहीं पाया है...
बड़ी बात यह है कि रूनी मैदान पर उतरने के लिए बेताब हैं और गज़ब की फॉर्म में भी हैं... मैनचेस्टर यूनाइटेड के इस स्ट्राइकर का 2011−12 सीज़न बहुत अच्छा गया है, और मैन−यू के इस स्टार ने इस सीज़न में 35 गोल किए हैं, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है... सो, अगर आज रूनी का जादू चल गया, तो न सिर्फ इंग्लैण्ड की क्वार्टरफाइनल सीट पक्की हो जाएगी, बल्कि यूरो 2012 से सह-मेज़बान यूक्रेन का पत्ता भी साफ हो जाएगा...
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
Two to tango: Parineeti, Varun