माकन ने कहा, ओलिंपिक में दो टेनिस टीमें क्यों नहीं...!
माकन ने संकेत दिया कि वह महेश भूपति और रोहन बोपन्ना तथा लिएंडर पेस को किसी अन्य खिलाड़ी के साथ जोड़ी बनाने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) को इस संकट को निपटाने के लिए लंदन ओलिंपिक में दो टीमों को भेजने के लिए लिखा है।
माकन ने कहा, ‘अगर हम दो टीमें भेज सकते हैं तो एक टीम क्यों भेजी जाए? अगर सानिया मिर्जा को वाइल्ड कार्ड (एकल या महिला युगल में से किसी एक में) मिलता है तो उसके साथ मिश्रित युगल में जोड़ी कौन बनाएगा। हमें यह बात ध्यान में रखनी होगी कि भूपति और सानिया ने हाल में फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल खिताब जीता है।’ उन्होंने कहा, ‘हमें दो चीजों को देखना होगा। एक तो यह कि, मुझे लगता है कि अगर दो खिलाड़ियों का आपस में तालमेल बन गया है तो यही सलाह होगी कि उन्हें टीम में लिया जाए। दूसरी, हमें यह भी देखना होगा कि सानिया के साथ मिश्रित युगल में कौन जोड़ी बनाएगा।’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena
Sakshi, before she became Mrs Dhoni