हॉलीवुड से दूर क्यों रहते हैं सलमान!
इंडो-अमेरिकन चैम्बर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) के बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जब उनसे हॉलीवुड से दूर रहने के सम्बंध में पूछा गया तो उन्होंने इसका जवाब मजाकिया लहजे में दिया।
उन्होंने कहा, "मेरे सभी दोस्त जो अमेरिका गए हुए है, वे यहां तक की छुट्टियों में भी वापस आना पसंद नहीं करते, हैरत की बात है। मैं एक अभिनेता हूं, वे सभी समझदार, शिक्षित - इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिक हैं। वे सभी वहां गए और उन्होंने खूब पैसा कमाया।"
46 वर्षीय सलमान ने हॉलीवुड फिल्मों पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा, "अनोखी फिल्में होती है, वे जो भी बनाते हैं, अच्छा दिखता है। उदाहरण के लिए मैं ब्रैड पिट, टॉम क्रूज का नाम लेता हूं। हम सिर्फ भावनाओं और दिल पर जाते हैं। हम किसी भी चीज को बहुत अधिक करते हैं। मेरा मतलब है कि हम जैसे लड़के भी वास्तव में बुरे दिख सकते हैं।"
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona