आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

अरविंद केजरीवाल का चुनाव प्रचार करूंगा : अन्ना हजारे

 
email
email
अरविंद केजरीवाल का चुनाव प्रचार करूंगा : अन्ना हजारे

PLAYClick to Expand & Play

नई दिल्ली: अन्ना हजारे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उनका अपना रास्ता है, मेरा अपना रास्ता है। उन्होंने कहा कि मैंने 25 साल की उम्र में तय किया था कि राजनीति नहीं करूंगा। इसलिए मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। अरविंद के चुनाव पर मुझे खुशी होगी। उनके साथ हूं। मैं उनके अच्छे प्रत्याशियों का साथ दूंगा। प्रचार करूंगा। हम आपस में नहीं लड़ेंगे। हम दोंनों समाज के लिए काम कर रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के साथ मेरा कोई मतभेद नहीं है। मैं उसके अच्छे काम में उसके साथ हूं। उसके सही प्रत्याशियों का मैं समर्थन करूंगा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जब भी चुनाव लड़ेगा मैं उसका प्रचार करूंगा। वह समाजसेवा में लगा है। अगर वह कपिल सिब्बल के खिलाफ चुनाव लड़ेगा तो मैं प्रचार के जरूर आऊंगा। अन्ना ने कहा कि अपने नाम और फोटो के इस्तेमाल पर दिए अपने बयान पर वह आज भी कायम हैं।

अन्ना हजारे ने कहा कि दिल्ली में तमाम रिटायर्ड अधिकारियों को अपने आंदोलन से जोड़ने के लिए सोमवार को इंटरव्यू लिए। अन्ना ने बताया कि देश के तमाम रिटायर्ड आईएएस अधिकारी, पूर्व सैन्य अधिकारी व अन्य विभाग के पूर्व अधिकारियों ने हमसे संपर्क किया था। उनका कहना है कि यह सभी अधिकारी देश सेवा के लिए हमसे जुड़ना चाहते थे।

आज दिल्ली में ऐसे ही 70 पूर्व अधिकारियों से मुलाकात की गई। उन्होंने बताया कि अब आंदोलन के स्वयंसेवकों को सम्मिलित करने के बाद दो दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। उनका कहना है कि इससे मनभेद और मतभेद होने की संभावना नहीं होगी। उनका कहना है कि अक्टूबर और नवंबर में वह देश का दौरा करेंगे और देश की जनता को जागरुक बनाने का प्रयास करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement