उन्होंने कहा, ‘जब सही वक्त आएगा, तो अपने आप हमारी शादी हो जाएगी।’ पायल ने बताया कि संग्राम से उनका रोमांस रियलिटी शो ‘सर्वाइवर इंडिया’ से शुरू हुआ था और वह अपने प्रेमी के साथ आगामी फिल्म ‘वेलेन्टाइन्स नाइट’ में भी नजर आएंगी।
पायल ने बताया, ‘फिल्म की शूटिंग के दौरान कैमरे के सामने संग्राम के साथ रूमानी दृश्यों में अभिनय करते हुए मुझे थोड़ा अजीब लगा और थोड़ी शर्म भी आई, क्योंकि सब जानते हैं कि मैं फिलहाल उनके साथ डेटिंग कर रही हूं।’ उधर, संग्राम भी पायल के साथ हड़बड़ी में सात फेरे लेने के मूड में नहीं हैं। कुश्ती के अखाड़े से ग्लैमर की दुनिया में आए हरियाणा के युवक ने कहा, ‘मैं शादी से पहले खुद को इस लायक बनाना चाहता हूं कि पायल की हर ख्वाहिश पूरी कर सकूं।’
Neha Dixit reaches Switzerland