आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले को समर्थन : नीतीश कुमार

 
email
email
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले को समर्थन : नीतीश कुमार
नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तृणमूल कांग्रेस के संप्रग सरकार से समर्थन वापस लेने पर केंद्र में स्थिति को अत्यधिक नाजुक बताते हुए कहा कि जो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देगा उसी को सरकार बनाने में मदद करेंगे।

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने को लेकर आयोजित की जाने वाली अधिकार रैली को लेकर पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया के महाराजा स्टेडियम में आज आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा, ममता बनर्जी ने समर्थन वापस ले लिया है, स्थिति बहुत ही नाजुक है।

नीतीश ने कहा, कांग्रेस के लोग जुगाड़ में माहिर हैं, जितना दिन यह सरकार (केंद्र की संप्रग सरकार) चलेगी उतनी ही दुर्दशा आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी होने वाली है।

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने को लेकर आगामी 4 नवंबर को आयोजित की जाने वाली अधिकार रैली में पूरी ताकत लगाकर पटना पहुंचने का आह्वान करते हुए नीतीश ने कहा कि जो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देगा हम उसी को सरकार बनाने में मदद करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement