आईएएस की वकील बेटी का शव फ्लैट में मिला
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रवीन सालुंखे ने बताया कि पल्लवी के सह जीवन साथी (लिव इन पार्टनर) अविक सेनगुप्ता (26) ने वडाला स्थित ‘हिमालयन हाइट्स अपार्टमेंट’ में उसका शव देखा। अविक भी पेशे से वकील हैं।
सालुंखे ने बताया कि पल्लवी के शव पर वार के कई निशान हैं। घटनास्थल को देख प्रतीत होता है कि पल्लवी ने खुद को बचाने के लिये संघर्ष किया। सुबह साढ़े पांच बजे जब अविक घर पर पहुंचा तो उसने देखा कि दरवाजा थोड़ा खुाला हुआ है। उसने अंदर पल्लवी के खून से लथपथ शव को पाया जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पल्लवी का गला भी कटा था।
पुलिस ने बताया कि पल्लवी के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस मान रही है कि पल्लवी की पहचान का व्यक्ति ही इस अपराध में शामिल है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play