आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

दिल्ली : नशे में धुत शख्स ने की महिला की गोली मारकर हत्या

 
email
email
दिल्ली : नशे में धुत शख्स ने की महिला की गोली मारकर हत्या
दिल्ली के सराय काले खां में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल जो जानकारी मिल रही है कि महिला बस स्टैंड पर खड़ी थी तभी नशे में धुत एक युवक उसके पास आया और उससे ज़बर्दस्ती करने की कोशिश की।

लड़का उसे अपने साथ ले जाना चाहता था, जब महिला ने उसका विरोध किया तो उस युवक ने महिला को दो गोली मारी। महिला को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दोनों एक दूसरे को पहचानते थे। दोनों ही भजनपुरा के रहनेवाले थे।

आस-पास खड़े लोगों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

शुरुआती खबरों के अनुसार पूर्वी दिल्ली में भजनपुरा की निवासी पूजा का पहले आरोपी मुंशी यादव के साथ झगड़ा हुआ। इसी दौरान उसने पूजा को गोली मार दी। पूजा को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।   मुंशी को भीड़ ने तुरंत पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

सामूहिक बलात्कार कांड के बाद इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस ने कहा कि यह वारदात उस वक्त हुई जब पूजा नाम की एक महिला अंतरराज्यीय बस अड्डे और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सटे सराय काले खां में रिंग रोड पर अपने पति मोहन प्रसाद के साथ थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमलावर की पहचान बिहार के रहने वाले मुंशी यादव के तौर पर हुई है। यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता और हमलावर एक दूसरे को जानते थे और यह वारदात आपसी रंजिश का नतीजा लगती है।

अधिकारी ने कहा, ‘वह कथित तौर पर नशे में था। उसने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया तो महिला ने ऐतराज जताया। इससे नाराज आरोपी ने महिला पर गोली चला दी। मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया।’

चश्मदीदों ने बताया कि राहगीरों ने हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके से 100 मीटर की दूरी पर ही एक पुलिस चौकी है। पीसीआर वैन घटना के 10 मिनट के भीतर ही मौके पर पहुंच गई। घटना रात के करीब आठ बजे हुई।

राकेश कुमार नाम के एक चश्मदीद ने बताया कि उसने महिला और हमलावर को किसी मुद्दे पर बहस करते सुना था। कुमार ने बताया कि हमलावर के पास एक देसी पिस्तौल थी। उसने बताया, ‘हमने उसकी जेब में कुछ गोलियां देखीं।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement