आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

असम में मजदूरों ने चाय बागान मालिक के बंगले में आग लगाई, दो लोग जिंदा जले

email
email
असम में मजदूरों ने चाय बागान मालिक के बंगले में आग लगाई, दो लोग जिंदा जले

PLAYClick to Expand & Play

तिनसुकिया: असम के तिनसुकिया जिले में बुधवार दोपहर को कुछ असंतुष्ट कामगारों ने एक चाय बागान मालिक के बंगले में आग लगा दी, जिससे दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन संदेह है कि बंगले में आग लगने के वक्त एमकेबी चाय बागान के मालिक डीके भट्टाचार्य और उनकी पत्नी अंदर मौजूद थे।

पुलिस ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब भट्टाचार्य ने अपने बागान के दो कामगारों को अपने क्वार्टर खाली करने को कहा। दोनों ने जब कमरे खाली करने से इनकार कर दिया, तो भट्टाचार्य ने पुलिस बुला ली, जिसने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी की सूचना के बाद कई कामगार इकट्ठा हो गए और बंगले के साथ ही भट्टाचार्य की दो गाड़ियों को भी आग लगा दी। पुलिस और दमकल विभाग के लोगों ने आग बुझाने के बाद बंगले से दो शव निकाले, जो पूरी तरह से जल चुके थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Advertisement