कर्नाटक संकट : येदियुरप्पा गुट ने दी तीन दिन की मोहलत
आज की बैठक में शेट्टार के घर जमा विधायक और सांसदों ने पार्टी नेतृत्व को तीन दिन का समय दिया और साफ किया कि अगर ऐसा नहीं होता है, तो वे 4 और 5 जुलाई को फिर बैठक करेंगे, जिसमें सामूहिक इस्तीफे पर निर्णय लिया जाएगा। येदियुरप्पा समर्थकों ने आज की बैठक में 51 विधायकों की मौजूदगी का दावा किया है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक बैठक में तकरीबन 40 विधायक और आठ सांसद शामिल हुए।
इधर, राज्य में चल रहे विवाद की वजह से बीजेपी आलाकमान ने मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा को सोमवार को दिल्ली बुलाया है। इसके पहले बीजेपी महासचिव धर्मेंद्र प्रधान, येदियुरप्पा और मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा खेमे के नेताओं से बातचीत करते रहे, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अलबत्ता इस खींचतान के बीच एक तीसरा मोर्चा खुल गया, जिसने एक तरह से कसम खा रखी है कि अगर गौड़ा को मुख्यमंत्री पद से हटाया गया, तो वे सरकार को समर्थन नहीं देंगे।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona