आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

योगेश्वर ने जीता कांस्य, भारत को पांचवां पदक

 
email
email
योगेश्वर ने जीता कांस्य, भारत को पांचवां पदक
लंदन: भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त ने ओलिंपिक खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में फ्रीस्टाइल के 60 किलो वजन वर्ग के रेपेचेज प्ले ऑफ मुकाबले में उत्तर कोरिया के जांग म्यांग री को हराकर कांस्य पदक हासिल किया।

प्रीक्वार्टर फाइनल में हारने वाले योगेश्वर ने रेपचेज राउंड में एक घंटे से भी कम समय में लगातार तीन जीत हासिल करके लंदन ओलिंपिक में भारत को कुश्ती स्पर्धा का पहला और कुल पांचवां पदक दिलाया।

हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले 29 वर्षीय योगेश्वर चार साल पहले बीजिंग ओलिंपिक में पदक से चूक गए थे लेकिन यहां उन्होंने शानदार तकनीक और पहलवानी का जज्बा दिखाते हुए लगातार तीन यादगार जीत के साथ कांस्य पदक जीता।

प्रीक्वार्टर फाइनल में हारकर योगेश्वर ने रेपेचेज राउंड में प्रवेश किया था क्योंकि उन्हें प्रीक्वार्टर फाइनल में हराने वाले रूस के बेसिक कुदुखोव फाइनल में पहुंचे थे। रेपेचेज राउंड में योगेश्वर को कांस्य पदक के लिए तीन पहलवानों को हराना था। उन्होंने पहले मुकाबले में पुएर्तो रिको के पहलवान मातोस फ्रेंकलिन गोमेज को 3-0 से जबकि दूसरे दौर में ईरान के पहलवान मसूद इस्माइल पूरजोयबारी को 3-1 से हराया।

इन दो जीतों ने योगेश्वर में पदक जीतने का भरोसा पैदा कर दिया जो तीसरे मुकाबले में उनके प्रदर्शन में भी नजर आया। भारतीय पहलवान ने उत्तर कोरियाई पहलवान को हराकर पदक जीतने का सपना पूरा किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement