युक्ता मुखी ने पति के खिलाफ दर्ज कराई मारपीट की शिकायत
उनकी शिकायत के बाद गैर-संज्ञेय अपराध का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। गैर-संज्ञेय अपराध वह अपराध होता है, जिसमें पुलिस अदालत की अनुमति के बिना न तो प्राथमिकी दर्ज कर सकती है, न जांच कर सकती है और न ही गिरफ्तारी कर सकती है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि युक्ता मुखी ने करीब दो साल पहले शिकायत दर्ज कराई थी और वह अपने कारोबारी पति के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के लिए अदालत से संपर्क कर सकती हैं।
युक्ता को दिसंबर 1999 में लंदन के ओलंपिया थियेटर में मिस वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया था और उस समय वह 20 साल की थीं। बाद में उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। तुली न्यूयॉर्क निवासी कारोबारी हैं, जिनके परिवार का मध्य भारत में होटल, मॉल्स, शिक्षा और विनिर्माण उपकरण बनाने का बड़ा कारोबार है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni