युवराज सिंह ने आठ महीने बाद खेला पहला अभ्यास मैच, 47 रन बनाए
केएससीए के एक अधिकारी ने कहा कि यह पूरी तरह से अभ्यास मैच था, लेकिन विश्व ट्वेंटी-20 के 30 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों में शामिल युवराज ने 70 गेंद में दो चौके और एक छक्का जमाते हुए 47 रन की पारी खेली। युवराज ने पांच ओवर गेंदबाजी भी की और क्षेत्ररक्षण किया।
युवराज ने ट्वीट किया, आठ महीने बाद मैंने अपना पहला अभ्यास मैच खेला। 70 गेंद में 47 रन बनाए। पांच ओवर गेंदबाजी की और 30 ओवर तक क्षेत्ररक्षण किया। बुरी शुरुआत नहीं है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam