ट्विटर पर तन्मय भट ने उड़ाया प्रियंका चोपड़ा का मजाक, जवाब में क्या बोलीं प्रियंका?

ट्विटर पर तन्मय भट ने उड़ाया प्रियंका चोपड़ा का मजाक, जवाब में क्या बोलीं प्रियंका?

तन्मय भट और प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)

खास बातें

  • कॉमेडियन तन्मय भट ने उड़ाया प्रियंका चोपड़ा का मजाक।
  • तन्मय के ट्वीट से नाराज हुए प्रियंका के फैन्स।
  • समय रहते प्रियंका चोपड़ा ने स्थिति संभाल ली और तन्मय को विवाद से बचाया।
नई दिल्ली:

कॉमेडियन तन्मय भट ने अपने ट्वीट से एक और विवाद को न्योता दे दिया, हालांकि समय रहते एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें इस विवाद से बाहर भी निकाल लिया।

दरअसल, हुआ यह कि तन्मय ने ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा के एक्सेंट का मजाक उड़ा दिया, उनके इस मजाक पर पीसी के फैन्स नाराज हो गए और तन्मय के पीछे पड़ गए। हालांकि प्रियंका ने तन्मय को उनके मजाक का सटीक जवाब दिया और कुछ ऐसा भी कहा कि उनके फैन्स को भी चुप होना पड़ा।

तन्मय ने ट्वीट किया, 'मैं अपने मन में भी जब प्रियंका चोपड़ा का नाम सोचता हूं तो अपने आप उसे Priyaaaanka Chopruh उच्चारित करता हूं।'
 


इसके जवाब में प्रियंका ने मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा,'मेरे अंदर तो एक्सेंट होना ही चाहिए तन्मय, पर तुम्हें क्या हुआ? lol'
हालांकि प्रियंका के फैन्स को शायद तन्मय की बात समझ में नहीं आई और वे तन्मय के पीछे पड़ गए और उनके खिलाफ कमेंट्स करने लगे।
रिकी गहलावत ने लिखा, 'क्या यह एक मजाक था? क्या हमें हंसने की जरूरत है?'  
लेकिन जब हद हो गई तो तन्मय ने लिखा, 'प्रियंका चोपड़ा फैन्स आप लोग क्यों मुझ पर चढ़ रहे हो। वह ट्वीट तारीफ के लिए किया था। आप लोगों की समस्या क्या है?'
 
इसके बाद प्रियंका चोपड़ा खुद सामने आईं और तन्मय का बचाव किया। उन्होंने लिखा, 'यह एक मजाक था जो मैनें और तन्मय दोनों ने किया। कॉमेडी मनोरंजन का सबसे स्मार्ट तरीका है। और तन्मय यह जानते हैं।'
इससे पहले सचिन तेंडुलकर और लता मंगेश्कर के एक स्नैपचैट वीडियो बनाकर तन्मय विवाद में आए थे। इस वीडियो की फिल्म जगत के लोगों ने कड़ी आलोचना की थी। सचिन और लता के फैन्स ने उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com