यह ख़बर 16 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

मुम्बई : देश की पहली मोनोरेल का हुआ सफल ट्रायल

खास बातें

  • मुंबई में मोनो रेल का सफल ट्रायल रन किया गया। तीन डिब्बों वाली मोनोरेल वडाला से चैंबूर तक चलाई गई। इस यात्रा की अवधि 15 मिनट रही। देश की इस पहली मोनो रेल का ट्रायल देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुटी।
मुंबई:

मुंबई में मोनो रेल का सफल ट्रायल रन किया गया। तीन डिब्बों वाली मोनोरेल वडाला से चैंबूर तक चलाई गई। इस यात्रा की अवधि 15 मिनट रही। देश की इस पहली मोनो रेल का ट्रायल देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुटी।

एमएमआरडीए की इस परियोजना के तहत मुंबई के चेंबूर इलाके से वडाला तक पहली मोनो रेल आने वाले कुछ महीने में चलने लगेगी।

मोनोरेल परियोजना 2460 करोड़ रुपये की है। यह चेंबूर से वडाला तक की सवा आठ किलोमीटर की दूरी महज 15 मिनट में तय करेगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

करीब 568 यात्रियों की क्षमता वाली मोनोरेल की अधिकतम रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।