यह ख़बर 10 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

चुंबकीय गुणों वाला यह 'अलग' बच्चा!

खास बातें

  • ब्राजील के उत्तर पूर्वी शहर मोसारो में एक 11 साल का बच्चा अपने चुंबकीय गुणों के चलते आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।
साओ पाउलो:

ब्राजील के उत्तर पूर्वी शहर मोसारो में एक 11 साल का बच्चा अपने चुंबकीय गुणों के चलते आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। ग्लाबो टीवी नेटवर्क ने पाउलो डेविड एमोरिम की उन तस्वीरों को जारी किया है जिनमें दिखाया गया है कि किस प्रकार छुरी, कांटा, कैंची, खाना पकाने के बर्तन, कैमरा और अन्य धातु की वस्तुएं उसके शरीर की ओर खिंची चली जा रही हैं। ये चीजें जाकर उसके सीने, पेट और कमर से चिपक जाती हैं। बच्चे के पिता ने ग्लोबो को बताया कि क्रोएशिया में एक बच्चे में इसी प्रकार के चुंबकीय गुण होने की खबर मिलने पर उन्होंने भी अपने बेटे का परीक्षण कराने का फैसला किया था। एमोरिम ने बताया कि वह यह देखकर हैरान होता था कि कैसे छुरी, कांटा और अन्य धातु की वस्तुएं उसके शरीर से आकर सट जाती हैं। बच्चे ने बताया कि इसके चलते उसके सहपाठी उसे मैग्नेट ब्वाय कहते हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com