यह ख़बर 11 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

उप्र में नास्तिकों ने बनाया संगठन, अंधविश्वास से लड़ेंगे

खास बातें

  • सीतापुर जिले में ऐसे ही विचार मानने वाले कुछ लोगों ने संगठन बनाया हैं। संगठन का नाम 'नास्तिकता न्यास' रखा गया हैं। यह संगठन समाज में बढ़ते अंधविश्वास के खिलाफ आवाज उठाएगा।
सीतापुर:

ईश्वर की उपासना करने वालों से भरी दुनिया में एक वर्ग ऐसा भी है जो नास्तिक हैं।

सीतापुर जिले में ऐसे ही विचार मानने वाले कुछ लोगों ने संगठन बनाया हैं। संगठन का नाम 'नास्तिकता न्यास' रखा गया हैं। यह संगठन समाज में बढ़ते अंधविश्वास के खिलाफ आवाज उठाएगा।
 
इसके संस्थापक और संयोजक केजी त्रिवेदी हैं। इस न्यास को उन्होंने एक लाख रुपये निजी तौर पर दिया हैं। अभी इस संस्था से 22 लोग जुड़े हुए हैं।
 
नास्तिकता न्यास से जुड़े गया प्रसाद ने कहा कि समाज में बढ़ते अंधविश्वास के खिलाफ संगठन आवाज उठाएगा। अभी यह संगठन बना हैं आगे चलकर यह विशाल वृक्ष का रूप लेगा और समाज की दशा और दिशा को बदलेगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com