ऑस्ट्रेलिया की सबसे अमीर महिला अपनी आधी संपत्ति दान करेंगी

ऑस्ट्रेलिया की सबसे अमीर महिला अपनी आधी संपत्ति दान करेंगी

प्रतीकात्मक तस्वीर

सिडनी:

क्या आप यह सोच सकते हैं कि किसी देश में सबसे रईस महिला की इसलिए तीखी आलोचना होती रही हो क्योंकि वह समाजोपयोगी कार्यो के लिए दान नहीं करती है। जी हां, ऑस्ट्रेलिया में लौह अयस्क का बिजनस करने वालीं बिजनस वूमन गिना रिनहार्ट ऐसी ही रईस शख्सियत हैं। लेकिन, अब खबर यह है कि वह अपनी संपत्ति दान करेंगी।

 मीडिया रिपोर्टों से मिली जानकारी के मुताबिक, लंबी मुकदमेबाजी के बाद ऑस्ट्रेलिया की सबसे अमीर महिला अपनी संपत्ति का आधा हिस्सा समाजोपयोगी कार्यो के लिए दान करने की तैयार कर रही हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रिनहार्ट के पास अभी 10.22 अरब डॉलर संपत्ति है। उनकी उनके पुत्र जॉनहैनकॉक और पुत्री बियांका रिनहार्ट के साथ सुलह हो गई है जिनके साथ पारिवारिक ट्रस्ट कोष पर उनका कई वर्षो से कानूनी जंग चल रहा था। इस मामले में गत महीने हुए समझौते के तहत रिनहार्ट की बेटी और बेटे का ट्रस्ट के 2.92 अरब डॉलर पर नियंत्रण हो गया।

समाचार पत्र न्यूजकॉर्प के मुताबिक, समझौते के तहत रिनहार्ट अपनी मृत्यु से पहले या बाद में अपनी आधी संपत्ति दान करने के बारे में सोच रही हैं। हैनकॉक चाहते हैं कि उनकी मां पश्चिमी आस्ट्रेलिया के लौह खनन उद्यमी एंड्र फॉरेस्ट जैसा उदाहरण प्रस्तुत करें।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मीडिया रपट के मुताबिक, कैंसर शोध, ओलंपिक खेलों और आस्ट्रेलिया की रॉयल फ्लाइंग डॉक्टर सर्विस को दान की यह राशि मिल सकती है। हैनकॉक ने कहा, 'हमारी बातचीत हो गई है और हम इस बात पर सहमत हैं कि यह दान उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में काम कर रही संस्था को मिलनी चाहिए।'