यह ख़बर 12 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली को राजधानी बने आज 100 साल पूरे

खास बातें

  • इससे पहले कोलकाता देश की राजधानी थी। जॉर्ज पंचम ने जब दिल्ली को राजधानी बनाने का ऐलान किया तब इसकी आबादी पांच लाख से भी कम थी।
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली के 100 साल आज पूरे हो गए हैं। 12 दिसंबर 1911 में अंग्रेजों ने दिल्ली को राजधानी बनाया था। इससे पहले कोलकाता देश की राजधानी थी। जॉर्ज पंचम ने जब दिल्ली को राजधानी बनाने का ऐलान किया तब इसकी आबादी पांच लाख से भी कम थी लेकिन बीते 100 सालों में दिल्ली की आबादी करीब एक करोड़ 70 लाख हो चुकी है। वैसे तो राजधानी 1911 में बन गई थी लेकिन सज−संवरकर तैयार हुई 1930 में और इसी के बाद कोलकाता और मुंबई की तरह इसने दुनिया में अपनी पहचान बनाई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com