यह ख़बर 11 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सफदरजंग हॉस्पिटल में डॉक्टर बनकर चुराता था मोबाइल!

खास बातें

  • दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है जो दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में डॉक्टर बनकर लोगों के मोबाइल और महंगे सामानों पर हाथ साफ़ करता था।
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है जो दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में डॉक्टर बनकर लोगों के मोबाइल और महंगे सामानों पर हाथ साफ़ करता था।

पुलिस ने इसके पास से 21 मोबाइल भी बरामद किए हैं। साथ ही इसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है जो चोरी के मोबाइलों को इससे खरीदता था।

अमनदीप सफदरजंग हॉस्पिटल में डॉक्टर के वेश में सफ़ेद कोट पहनकर जाता और मरीजों को देखने के बहाने वहां आने वाले लोगों और डॉक्टर्स के मोबाइल और उनके महंगे सामान पर हाथ साफ़कर निकल लेता था।

अमनदीप पिछले कई महीनों से सफदरजंग हॉस्पिटल में डॉक्टर बनकर इसी तरह लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

चोरी की कई शिकायतों के बाद जब सफदरजंग पुलिस ने छानबीन शुरू की तो हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने इस फर्जी डॉक्टर को धर दबोचा। जब पुलिस ने इस बदमाश को गिरफ्तार किया उस वक्त भी यह डॉक्टर के वेश में था।