यह ख़बर 01 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

गणेश चतुर्थी पर सुरक्षा के खास इंतजाम

खास बातें

  • वैसे तो गणेश चतुर्थी पूरे देश में मनाई जाती है लेकिन महाराष्ट्र में इसे खास उत्साह से मनाया जाता है।
मुंबई:

आज गणेश चतुर्थी है। माना जाता है कि आज के ही दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। वैसे तो गणेश चतुर्थी पूरे देश में मनाई जाती है लेकिन महाराष्ट्र में इसे खास उत्साह से मनाया जाता है। पूरे महाराष्ट्र में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाती है और बड़े-बड़े पंडाल लगाए जाते है। मुंबई में इस बार पंडालों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है जिससे आने जाने वाले सभी लोगों पर नजर रखी जा सके। 10 दिनों के उत्सव के बाद भगवान गणेश का विसर्जन किया जाता है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का कहना है कि गणेश उत्सव को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। जुलाई में हुए बम धमाकों को देखते हुए सुरक्षा के सारे उपायों पर पुलिस ध्यान दे रही है। चव्हाण ने इस सिलसिले में मुंबई में आला पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने कहा कि खुफिया एंजेंसियों से मिल रही सारी सूचनाओं पर वो नजर बनाए हुए हैं। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि 10 दिन चलने वाले गणेश उत्सव के दौरान लोग शांति बनाए रखें और पुलिस का सहयोग करें।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com