यह ख़बर 16 मई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

भारतीय चुनाव को गूगल के डूडल का सलाम

नई दिल्ली:

गूगल के डूडल ने देश की 16वीं लोकसभा के लिए हुए मतदान की मतगणना के दिन भारतीय लोकसभा चुनाव को सलाम किया है।

देश के 989 मतगणना केंद्रो में लगभग 55 करोड़ मतों की गणना की जा रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गूगल के 'एल' में स्याही लगी अंगुली बनाकर, भारतीय लोकतंत्र के महत्वपूर्ण दिन में गूगल के डूडल ने भी अपनी भागीदारी कर ली है।