यह ख़बर 14 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

गूगल पर चमका भारतीय छात्र का डूडल

खास बातें

  • दुनिया के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल का लोगो आज भारतीय रंग−रूप में सजा हुआ है। यह गूगल डूडल बनाया है अरुण कुमार यादव नाम के छात्र ने।
नई दिल्ली:

दुनिया के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल का लोगो आज भारतीय रंग−रूप में सजा हुआ है। यह गूगल डूडल बनाया है अरुण कुमार यादव नाम के छात्र ने। पिछली साल की तरह इस साल भी गूगल ने भारत में अपने लोगो को बनाने का एक मुकाबला रखा था।

इस बार भारतीय संस्कृति और विविधता को दिखाना था। अरुण ने अपने डूडल में खेल, नृत्य, कला पक्ष जैसी चीजों को लोगो में दिखाया है। गौरतलब है कि केंद्रीय विद्यालय, चंडीगढ़ में नौवीं कक्षा के विद्यार्थी अरुण कुमार यादव ने इस साल की 'डूडल4गूगल' प्रतियोगिता जीती थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस सर्च इंजन कंपनी ने इसके लिए देश भर के कक्षा एक से 10 के विद्यार्थियों की प्रतियोगिता आयोजित की थी। इस साल की थीम 'यूनिटी इन डाइवर्सिटी' यानी 'विविधता में एकता' थी। इसमें 1,000 से अधिक स्कूलों से 2,00,000 प्रविष्टियां आईं। 13 फाइनल प्रविष्टियों में से अरुण यादव के डिजाइन को चुना गया। इस साल के जज बोमन ईरानी तथा कार्टूनिस्ट अजित नैनन थे।