यह ख़बर 06 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

भारतीय मूल के चार लोगों को सम्मानित करेगी गोपियो

खास बातें

  • ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडियन ऑरिजिन (गोपियो) की कनेक्टिकट शाखा भारतीय मूल के चार अमेरिकी नागरिकों को सम्मानित करेगी।
वाशिंगटन:

ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडियन ऑरिजिन (गोपियो) की कनेक्टिकट शाखा भारतीय मूल के चार अमेरिकी नागरिकों को सम्मानित करेगी। गोपियो ने मंगलवार को कहा कि चार भारतीय अमेरिकियों को सम्मानित करने के अलावा हर्टफोर्ड के पॉल सेमांस्की को फ्रेंड ऑफ इंडिया पुरस्कार दिया जाएगा। रविवार को इटालियन सेंटर ऑफ स्टैम्फोर्ड में संगठन अपनी पांचवीं स्थापना दिवस के अवसर पर चार भारतीय अमेरिकियों विजय प्रशाद, मधु माथुर, विद्या तेरेदेसाई और मेक्वि ता आहुजा को फ्रेंड ऑफ गोपियो पुरस्कार से सम्मानित करेगा। प्रसाद हर्टफोर्ड के ट्रिनिटी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन के प्रोफेसर हैं। उन्होंने विश्व शासन व्यवस्था पर कई पुस्तकें लिखी हैं। उन्हें कला और लेखन श्रेणी में पुरस्कार के लिए चुना गया है। ग्रिनविच की माथुर एक बाल स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं। वह स्टैम्फोर्ड के चाइल्डहुड ओबेसिटी टास्क फोर्स की संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए चुना गया है। नॉरवाक की तेरेदेसाई को भारत और अमेरिका में सामुदायिक सेवा क्षेत्र में उनके कार्यो के लिए जाना जाता है। उन्होंने होमलेस शेल्टर्स, नॉरवाक सीनियर सेंटर, एवरग्रीन फाउंडेशन और बरोदा के महिला अस्पताल के लिए कोष जुटाया है। युवा पुरस्कार के लिए वेस्टन की मेक्वि टा आहुजा को चुना गया है। वह एक कलाकर हैं और कई देशों में उनकी कलाकृतियों की प्रदर्शनी लग चुकी है। फरवरी 2010 में आर्टन्यूज ने उन्हें 'आर्टिस्ट टू वाच' के रूप में चुना था। सेमांस्की आशा हर्टफोर्ड की समन्वयक हैं। यह संस्था गुजरात की गरीब बालिकाओं के लिए नवसर्जन ट्रस्ट स्कूल्स और कोलकाता डीएफ ब्लाइंड स्कूल की ओर से कोष जुटाती है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com