यह ख़बर 25 जुलाई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

भारत पहले से ही हिन्दू राष्ट्र : गोवा के उप-मुख्यमंत्री

पणजी:

गोवा के उप-मुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा ने शुक्रवार को कहा, भारत पहले से ही हिन्दू राष्ट्र है और यहां रहने वाले सभी लोग हिन्दू हैं।

उपमुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी दीपक धवलीकर की उस टिप्पणी का बचाव किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी देश को हिन्दू राष्ट्र बना सकते हैं। फ्रांसिस डिसूजा ने संवाददाताओं से कहा, यह हमेशा से हिन्दू राष्ट्र था और हमेशा हिन्दू राष्ट्र रहेगा। आपको हिन्दू राष्ट्र बनाने की जरूरत नहीं है।

डिसूजा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गोवा इकाई में एक वरिष्ठतम अल्पसंख्यक सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद को एक 'क्रिश्चियन हिन्दू' मानते हैं।

डिसूजा ने कहा, भारत हिन्दू राष्ट्र है। यह हिंदुस्तान है। हिंदुस्तान में सभी भारतीय हिन्दू हैं। मैं भी। मैं एक क्रिश्चियन हिन्दू हूं।

धवलीकर ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई प्रस्ताव के दौरान अपनी टिप्पणी के जरिये देश में एक विवाद को हवा दी थी।

धवलीकर ने कहा था कि यदि हम इसका समर्थन करें और मोदी के साथ खड़े रहें, तो मुझे लगता है कि हिन्दू राष्ट्र स्थापित हो जाएगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

डिसूजा ने जोर देकर कहा कि धवलीकर इस बात से स्पष्ट नहीं थे, कि भारत पहले से ही हिन्दू राष्ट्र है।