यह ख़बर 15 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

जिनकी मदद अमर ने की वो कहां है : जया

खास बातें

  • जया ने इस बात पर भी अफसोस जताया कि जिनकी मदद अमर सिंह ने की वो अब उनकी मदद के लिए नहीं आ रहे हैं।
नई दिल्ली:

अमर सिंह को जमानत मिलने पर जया प्रदा ने भगवान का शुक्रिया अदा किया है। जया प्रदा ने कहा कि दिल्ली पुलिस यह नहीं कह रही की कैश फॉर वोट मामले में दिया गया पैसा अमर सिंह का है फिर उन्हें निशाना क्यों बनाया जा रहा है। चाजर्शीट उनके खिलाफ क्यों है। जया प्रदा ने यह भी कहा कि समय आने पर अमर सिंह इस मामले पर अपना मुंह खोलेंगे। जया ने इस बात पर भी अफसोस जताया कि जिनकी मदद अमर सिंह ने की वो अब उनकी मदद के लिए नहीं आ रहे हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com