यह ख़बर 07 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई में तेंदुए ने ली 5 साल के बच्चे की जान

खास बातें

  • मुंबई के गोरेगांव के आरे कालोनी में नरभक्षी तेंदुए ने एक मासूम की जान ले ली। पिछले 12 दिनों से लापता बच्चे की लाश जंगल में मिली है।
मुंबई:

मुंबई के गोरेगांव के आरे कालोनी में नरभक्षी तेंदुए ने एक मासूम की जान ले ली। पिछले 12 दिनों से लापता बच्चे की लाश जंगल में मिली है।

गौरतलब है कि 5 साल का सनी 24 अप्रैल की देर शाम लापता हो गया था। जब बच्चे की लाश मिली तब पता चला कि बच्चे को तेंदुआ उठाकर ले गया था। पुलिस को सनी के शरीर के कुछ टुकड़े और कपड़े ही मिले हैं। इस घटना के बाद पूरे आरे कालोनी इलाके में खौफ पसर गया है। यह इलाका संजय गांधी नेश्नल पार्क से सटा हुआ है जहां अक्सर तेंदुए आते रहते हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com